रायपुर

पत्नी पर गरम चाय फेंका सिगरेट से हाथों को जलाया, गिरफ्तार
19-Oct-2023 3:53 PM
पत्नी पर गरम चाय फेंका सिगरेट से हाथों को जलाया, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अक्टूबर।
घरेलू विवाद  पर पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। शिवानंद नगर निवासी एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ खमतराई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना दो माह पूर्व की है जिसमें महिला ने बुधवार को खमतराई थाना जाकर रिपोर्ट लिखाई है। 

कैधरीन ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ श्री नगर खमतराई में रहती है। उसका पति डेनिस बाटर्न आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मारपीट और गाली गलौज करता था। 

दो माह पूर्व ऐसी ही बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस बीच डेनिस ने गुस्से में आकर कैधरीन के उपर गर्म चाय को फेंक दिया और जलती सिगरेट से हाथ को जलाया। जिससे कैथरीन के हाथ और शरीर में गर्म चाय से फफोले निकल आए। 

बुधवार को फिर डेनिस किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। तब  महिला ने खमतराई थाना जाकर पति के खिलाफ मारपीट का शिकायत दर्ज कराई है। 
इधर नेवरा इलाके में सुनिता बर्मन ने अपने पति रवि बर्मन के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुनिता ने पुलिस को बताया कि वह तिल्दा-नेवरा अपने पति के साथ रहती है। जहां उसका पति किसी बात को लेकर घर में लड़ाई झगड़ा और मारपीट करता था। बुधवार को भी वह शाम को घर आकर  जबरन गाली गलौज करने लगा। 

जिसे सुनिता के मना करने पर रवि भडक़ गया और जान से मारने की धमकी देकर लात घुसे, डण्डे से मारकर चोट पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 294, 506, 323 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। 
 


अन्य पोस्ट