रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अक्टूबर। पंडरी ओव्हरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति को चाकू दिखाकर मारपीट करने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इस मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इनका जुलूस भी निकाला।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा सिविल लाईन पुलिस ने पीडि़त से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए आरोपियों की पहचान हिस्ट्रीशीटर दिलकश अली सहित फिदा हुसैन अली एवं शफीक अली के रूप में की। और प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 294, 323, 342, 506, 34 भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया।
इनकी पतासाजी करते हुए आरोपी दिलकश अली, फिदा हुसैन अली एवं शफीक अली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा गया। दिलकश अली पिता हुमायूं अली (23) पूर्व में कई मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है। वह लोधीपारा पंडरी सिविल लाईन, फिदा हुसैन अली पिता नवाजी हुसैन उम्र (23) साल निवासी गुलशन अपार्टमेंट इमामबाड़ा राजातालाब पंडरी, शफीक अली पिता रफीक अली (23) साल निवासी उरकुरा कालोनी व्हीआईपी रोड खमतराई रायपुर।