रायपुर

ट्रेनों को दुर्घटना से बचाने वाले तीन कर्मचारी जीएम से सम्मानित
18-Oct-2023 7:33 PM
ट्रेनों को दुर्घटना से बचाने वाले तीन कर्मचारी जीएम से सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अक्टूबर। रेल संचालन  में संरक्षा  सजगता से सहभागिता निभाने वाले बिलासपुर, नागपुर एवं रायपुर मंडल में कार्यरत संरक्षा कोटि के 3 रेल कर्मचारियों को महाप्रबंधक  आलोक कुमार ने सम्मानित किया।

  • रिजवान अहमद, ट्रेन मैनेजर (गुड्स) बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही  एक माल गाड़ी में ऑन ड्यूटी थे। निपनिया-भाटापारा के मध्य अप लाइन गुजरते समय अहमद ने अचानक किलोमीटर 757/05 पर अप लाइन के नीचे एक बड़ा गड्डा देखा । खतरे की संभावना को  देखते हुए, उन्होने तुरंत इस गड्डे के बारे में डिप्टी एस. एस./ निपनिया और पीडब्ल्यूआई को सूचना दी। और लाइन पर ट्रेन परिचालन रोक कर सुधार कार्य किया गया।
  • गेटकीपर दीपेन्द्र बरेठ शक्ति-बाराद्वार रेल खंड के मध्य स्थित समपार फाटक में एक ओवर लोडेड ट्रक जिसमे तार लोड था जो ठीक तरीके से बंधा हुआ नहीं था, पार होने के लिए आया था जिसे दीपेन्द्र बरेठ ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी गयी । तत्पश्चात आरपीएफ ने ओवर लोडेड ट्रक को बाहर किया । यह ट्रक आगे जाने से समपार फाटक पर तार के  ओएचई तार से टकराने पर दुर्घटना का कारण बन सकती थी ।
  • चिंतामणि दुर्गा, ट्रैकमेंटेनर ने 14 अगस्त को किलोमीटर 928/33 मे डोंगरगढ़-पनियाजोब सेक्शन के बीच ट्रैकमेंटेनर कार्य के दौरान रेल फ्रेक्चर को देखा उसने तत्काल झंडी एवं पटाखा की सहायता से रेल्वे ट्रैक को सुरक्षित किया।

अन्य पोस्ट