रायपुर

14 सीटों के लिए चुनाव संचालकों की नियुक्ति
18-Oct-2023 7:31 PM
14 सीटों के लिए  चुनाव संचालकों की नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अक्टूबर। भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने  प्रथम चरण की बीस में से 14 सीटों के लिए चुनाव संचालको की नियुक्ति की है। जगदलपुर सीट की कमान श्रीनिवास मद्दी, राजनांदगांव के संचालक पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को बनाया गया है। इनके अलावा खैरागढ़ सचिन बघेल, डोंगरगढ़ खूबचंद पारख, डोंगरगांव नीलू शर्मा, खुज्जी कोमल जंघेल, अंतागढ़ असीम राव, भानुप्रतापपुर टीकम टांडिया, कांकेर महेश जैन, नारायणपुर नारायण मरकाम, चित्रकोट बैदुराम कश्यप, दंतेवाड़ा अभिमन्यु सोनी, बीजापुर श्रीनिवास मुदलियार, कोंटा सुधीर पाण्डेय। इनमें से अधिकांश टिकट के दावेदार रहे हैं। इनकी नाराजगी बनी हुई है।


अन्य पोस्ट