रायपुर

पंजाब की मंत्री ने ली गारंटी सभा
17-Oct-2023 7:43 PM
पंजाब की मंत्री ने ली गारंटी सभा

रायपुर, 17 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि पंजाब की टूरिज़्म मिनिस्टर अनमोल गगन मान इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज उन्होंने राजधानी रायपुर में आप उम्मीदवार नंदन सिंह द्वारा आयोजित गारंटी सभा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। गारंटी सभा कार्यक्रम को स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। उत्साहित पार्टी समर्थक और स्थानीय जनता ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

रायपुर पश्चिम विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नंदन सिंह के नेतृत्व में रायपुर स्थित टाटीबंध पानी टंकी मैदान में शाम 4 बजे गारंटी सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान ने स्थानीय लोगों को संबोधित कर पार्टी के रीति-नीति से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की बदहाली के लिए बीजेपी-कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों दलों की जमकर आलोचना की।

अनमोल गगन मान ने कहा, पार्टी दिल्ली और पंजाब में अपनी सभी गारंटियों को पूरा कर रही है।


अन्य पोस्ट