रायपुर

अपने साथ दूसरों की जान के लिए खतरा बने ये बाइकर्स
17-Oct-2023 3:55 PM
अपने साथ दूसरों की जान के लिए खतरा बने ये बाइकर्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अक्टूबर।
राजधानी के वीआईपी रोड पर बाइकर्स का उत्पात नहीं थम रहा है।  पुलिस ने नवा रायपुर में चार स्टंटबाज गिरफ्तार कर उनकी बाइक्स को जब्त किया था। और आज जान जोखिम में डालने वाले दो बाइकर्स का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो वीआईपी रोड का है। उसमें देख सकते है कि, बाइक चालक तेज़ रफ्तार में बाइक चलाकर स्टंटबाजी और पैदल चल रहे लोगों को कट मारते गाड़ी चला रहा है।
 


अन्य पोस्ट