रायपुर

हिन्द स्पोर्टिंग मैदान लाखे नगर में लगेगा अस्थाई फटाखा बाजार
17-Oct-2023 3:50 PM
हिन्द स्पोर्टिंग मैदान लाखे नगर में लगेगा अस्थाई फटाखा बाजार

130 दुकानें होंगी आबंटित 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अक्टूबर।
इस वर्ष राजधानी के लाखेनगर स्थित हिन्द स्पोर्टिंग के रिक्त मैदान में 130 अस्थाई फटाका बाजार लगेगा। फटाका व्यवसायियों का लाइसेंस नवीनीकरण हो गया है, वे  अस्थाई फटाका दुकान लगाने  10 बाई 10 वर्गफुट आकार की प्रति दुकान के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्हें 8047 रूपये प्लस 18 प्रतिशत जीएसटी फीस एवं लाइसेंस फीस 630 रूपये  18 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक  जोन क्रमांक 5 के जोन कार्यालय के राजस्व विभाग में जमा कर सकते हैं। जोन 5 के जोन कमिश्नर चौधरी ने आगे बताया कि  19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अस्थाई फटाका दुकानों का आबंटन लाटरी पद्धति से लेआउट में दर्शाये अनुसार जोन कार्यालय स्थित जोन राजस्व विभाग में किया जायेगा। जोन 5 जोन कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम द्वारा अस्थाई फटाका दुकानों हेतु पेयजल, चलित शौचालय, साफ सफाई की सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध करवायी जायेगी। इस सम्बन्ध में इच्छुक फटाका व्यवसायी नियमों एवं शर्तो की विस्तृत जानकारी नगर निगम जोन नम्बर 5 के जोन राजस्व विभाग में कार्यालयीन समय में  प्राप्त की जा सकती है।
 


अन्य पोस्ट