रायपुर
रमन, गिरीश ने भरे पर्चे, किरणदेव ने खरीदा
16-Oct-2023 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। पहले चरण की 30 सीटों के लिए सोमवार से नामांकन में तेजी आई है।
आज पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह समेत नांदगांव जिले की चार सीटों के लिए प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल की है। इनके अलावा कांग्रेस के प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने भी अपने पहले सेट का पर्चा दाखिल किया। डोंगरगढ़ से विनोद खांडेकर डोंगरगांव से भरतलाल वर्मा, और खुज्जी से गीता साहू ने भी नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर नांदगांव में भाजपा ने एक बड़ी सभा की जिससे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। वहीं जगदलपुर के प्रत्याशी किरणदेव सिंह ने अपने पर्चे खरीदे। पर्चे 20 तारीख तक जमा हो सकेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे