रायपुर
कॉलेज से कॉलोनी तक मतदान के लिए जागरूकता अभियान
16-Oct-2023 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 अक्टूबर। नगर निगम के जोन 10 के अमलीडीह स्थित गोल्डन टावर क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। अपर आयुक्त एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया एवं कार्यपालन अभियन्ता सीबूलाल पटेल, उप अभियन्ता सुरेन्द्र श्रीवास जोन का पूरा अमला मौजूद रहा। इसके बाद स्वीप टीम शासकीय महाविद्यालय अमलीडीह में पहुंचकर के छात्र - छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की जागरूक किया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे