रायपुर
दूसरी सूची के लिए वेणुगोपाल 18 को बैठक करेंगे, भाजपा की आज
15-Oct-2023 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अक्टूबर। कांग्रेस की दूसरी सूची के लिए वेणुगोपाल की अध्यक्षता में बनी कमेटी 18 अक्टूबर को होगी। दूसरी सूची में 50 विधानसभा सीटों के लिए नाम होंगे। इससे पहले पहली सूची में रोके गएजगदलपुर से उम्मीदवार के नाम की घोषणा आज देर शाम होने के संकेत हैं । वहीं भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज रात बुलाई गई है । इसमें छत्तीसगढ़ की बची पांच सीटों के नाम को हरी झंडी मिल सकती है।
बृहस्पत सिंह दिल्ली में आप पार्टी के गेस्ट हाऊस पहुंचे
खबर है कि बृहस्पत सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। खबर है कि इस वक्त वो आम आदमी पार्टी के गेस्ट हाउस में हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस 19 बड़े नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। इनमें कुछ विधायक शामिल हैं। पार्टी से नाराज लोगों ने आम आदमी पार्टी से संपर्क किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे