रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अक्टूबर। पूर्वी क्षेत्रीय कृषि अन्तरमहाविद्यालयीन खेलकूद ओवरऑल चैम्पियन कृषि महाविद्यालय रायपुर एवं रनरअप की ट्राफी कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर को प्राप्त हुई। इसमें कुल 8 महाविद्यालयों रायपुर, भाटापारा, महासमुंद, मर्रा पाटन, गरियाबंद तथा दुर्ग के 253 प्रतिभागी शामिल हुए थे। लम्बी कूद बालिका वर्ग में सुश्री सुरूची प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री बसंती नेताम रही एवं तृतीय स्थान पर प्रियंका इक्का रहीं। वहीं बालक वर्ग में श्री लॉरेंस को प्रथम, अमिरूद्दीन अली को द्वितीय एवं अक्षय कुमार ध्रोक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ऊंची कूद में बालिका वर्ग में कुमारी संगीता को प्रथम, सुश्री संतोषी एक्का को द्वितीय एवं सुश्री राधिका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर श्री वेदप्रकाश, द्वितीय स्थान पर रूद्रहरी एवं तृतीय स्थान पर श्री विनीत रहे। डिस्क थ्रो बालिका वर्ग में सुश्री यमुना कश्यप प्रथम स्थान पर रही, सुश्री अनुग्रही टोप्पो द्वितीय एवं सुश्री अलका लकरा तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में प्रमोद कुमार को प्रथम, जितेन्द्र साहू को द्वितीय स्थान एवं चैन सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शॉट पुट बालिका वर्ग में सुश्री नैना इक्का प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री अलका लकरा एवं तृतीय स्थान पर अनुग्रही टोप्पो रही। वहीं बालक वर्ग में रूद्रहरी को प्रथम, श्री अभिमन्यु को द्वितीय एवं श्री पुष्पेन्द्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
भाला फेंक बालिका वर्ग में सुश्री गौरी टोप्पो प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री अनुग्रही टोप्पा एवं तृतीय स्थान पर सुश्री यमुना कश्यप रही। वहीं बालक वर्ग में श्री अभिमन्यु को प्रथम, जितेन्द्र साहू को द्वितीय एवं श्री लिलाम्बर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सुश्री बसंती नेताम को प्रथम, सुश्री इवांजली को द्वितीय एवं सुश्री प्रियंका इक्का को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बालक वर्ग में अमन यादव प्रथम, जितेन्द्र साहू द्वितीय एवं अक्षय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सुश्री सुप्रिया नेताम प्रथम पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री काजल सिंह एवं तृतीय स्थान पर प्रियंका इक्का रही। वहीं बालक वर्ग में विनीत कुमार को प्रथम, जुनाऊ पोटई को द्वितीय स्थान एवं अक्षय कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सुश्री इवांजली प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री बसंती नेताम एवं तृतीय स्थान पर सरला राजवाड़े रही। वहीं बालक वर्ग में नितेश ठाकुर को प्रथम, श्री गजानंद को द्वितीय एवं बसंत कांत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 800 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में सुश्री इवांजली प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सुश्री राधिका एवं तृतीय स्थान पर सुश्री सरला राजवाड़े रही।