रायपुर

प्रिंटेड सर्किट बोर्ड विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला
15-Oct-2023 5:31 PM
प्रिंटेड सर्किट बोर्ड विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला

रायपुर, 15 अक्टूबर। शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसींवा के भौतिक शास्त्र विभाग के द्वारा Printed Circuit Board-Design (मुद्रित सर्किट बोर्ड-डिज़ाइन) विषय पर तीन दिवसीय Hands on Practice workshop (व्यावहारिक अभ्यास कार्यशाला) का आयोजन 12 से 14 अक्टूबर तक किया गया। यह प्रिंटेड सर्किट बोर्ड सभी आधुनिक उपकरणो के रीढ़ की हड्डी की तरह होता है। PCB का उपयोग किसी सर्किट के विभिन्न घटकों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए किया जाता है। 

कार्यशाला में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड-डिज़ाइन में छात्र-छात्राओं द्वारा Zero PCB पर Components को assemble कर Bridge rectifier और PN junction Doide डिजाइन किया गया। कार्यशाला के अंतिम दिवस में छात्र-छात्राओं ने Zero PCB पर डिजाइन किए उपकरण की प्रस्तुति दी। साथ ही प्रिंटेड सर्किट बोर्ड विषय पर
आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के द्वारा मूल्यांकन किया गया। अधिकतम अंक प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

समापन समारोह में डॉ. जी नाग भार्गवी विभागाध्यक्ष द्वारा तीन दिवसीय इस कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक कौशल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही विभाग इस आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। सभी पंजीकृत एवं पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। 

इस कार्यशाला के आयोजन में विभाग के एल्युमनी रूचित सोनी, कन्हैया चक्रधारी, एवं देवेंद्र देवांगन का विशेष सहयोग रहा। कार्यशाला में डॉ. निधि देवांगन, हेमंत देशमुख, डॉ. संजय सिंह, चारू वर्मा, दीक्षा साहू उपस्थित रहे। कार्यशाला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्दीकी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट