रायपुर

ऑनलाईन सट्टा वुड 777 एवं जेम्स 777 खिला रहे पांच गिरफ्तार
13-Oct-2023 8:29 PM
ऑनलाईन सट्टा वुड 777 एवं जेम्स  777 खिला रहे पांच गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अक्टूबर। गुढिय़ारी और नेवरा तिल्दा पुलिस ने वुड 777 एवं जेम्स 777 नाम से ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आई.डी. लेकर सट्टा खिलाने वाले 4 और इन्हें आईडी देने वाले 1 प्वाइंटर को  गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस को  मुखबीर ने सूचना दी थी कि भारत माता चौक के पास एक व्यक्ति आनलाइन  आई.डी. लेकर मोबाईल फोन से सट्टा खिला रहा है।

 माना गुढिय़ारी पुलिस की संयुक्त टीम ने गुढिय़ारी इलाके के  भारत माता चौक पास जाकर एक युवक को  चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पराधन साहू निवासी कबीर नगर रायपुर  बताया । पुलिस ने उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर आनलाइन सट्टा सी आईडी मिली। इस  आई.डी. के संबंध में पूछताछ करने पर उसने गोगांव स्थित महामाया ट्रेडर्स केे संचालक आकाश अग्रवाल से लेना और  अन्य 2  रामगोपाल जैन एवं रूपेश वर्मा के द्वारा भी आकाश से ही  आईडी लेकर सट्टा संचालन करना बताया । पुलिस ने आकाश अग्रवाल, रामगोपाल जैन एवं रूपेश शर्मा को भी पकडक़र, उनके  मोबाईल  चेक करने पर  वुड 777 एवं जेम्स 777 नाम से ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आई.डी. लेकर संचालित करना पाया गया।आकाश अग्रवाल ने बताया कि उसने आई.डी गुढिय़ारी निवासी आशीष वासवानी से लेना एवं आई.डी. का भुगतान उसके कर्मचारी देवेन्द्र नगर निवासी आकाश खटवानी  को करना बताया। पुलिस ने आकाश खटवानी को भी  पकड़ा ।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 5  मोबाईल फोन एवं नगद  50,000/- रूपये कुल 2 लाख  रूपए जप्त कर थाना गुढिय़ारी में छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध  किया गया। फरार  आशीष वासवानी की पतासाजी की   जा रही है। कल ही  तिल्दा नेवरा पुलिस ने भी ऑनलाईन सट्टा खिलाने  वाले आरोपी मनोज सोनी  निवासी बीएनबी स्कूल के पास  को विरूद्ध  छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 एवं 8  के तहत गिरफ्तार किया।

पराधन साहू पिता तिलक राम साहू उम्र 38 साल निवासी अटल आवास थाना कबीर नगर रायपुर। रूपेश कुमार वर्मा पिता भगवती वर्मा उम्र 29 साल निवासी विकास नगर थाना गुढिय़ारी रायपुर। रामगोपाल जैन पिता सुशील जैन निवासी कोटा, थाना सरस्वती नगर रायपुर। आकाश अग्रवाल पिता स्व. सुरेश अग्रवाल उम्र 24 साल निवासी गोकुल टावर रोड गोगांव थाना      गुढिय़ारी रायपुर। आकाश खटवानी पिता स्व. रमेश खटवानी उम्र 24 साल निवासी फाफाडीह न्यू जैन मंदिर के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।


अन्य पोस्ट