रायपुर
हुल्लड़ करना पाप है.. पुलिस हमारी बाप है..
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अक्टूबर। सरस्वती नगर इलाके के मोतीलाल नगर एवं विरदी कालोनी सुलभ के पास कोटा में असामाजिक तत्व भीड, लगाकर गाली गलौज हुल्लडबाजी कर चिल्ला रहे है। मोहल्ले वासियों की सूचना पर आजाद चौक पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर घेराबंदी कर सभी असमाजिक तत्व के लोगों को पकड़ा गया। सभी को धारा 151 के तहत एस.डी.एम. न्यायालय पेश किया गया । इनमें राजेश यादव उम्र 56 साल पता मोतीलाल नगर कोटा, सन्नी छुरा पिता साधु छुरा उम्र 20 साल ,भीम नायक पिता स्व बुधराम उम्र 34 साल सा. मोतीलाल नगर कोटा,सुदर दीप उम्र 22 साल सभी मोतीलाल नगर कोटा और रूपेश यादव पिता गंगू यादव उम्र 25 साल सा. ग्राम मडेली कचना बिरेझर धमतरी। इनका जुलूस निकाला गया। रास्ते भर ये नारे लगाते रहे कि हुल्लड़ करना पाप है पुलिस हमारी बाप है ।