रायपुर

420 के तीन मामले में 33 लाख रूपए वापस हासिल करने परेशान लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई
13-Oct-2023 3:53 PM
420 के तीन मामले में 33 लाख रूपए वापस हासिल करने परेशान लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अक्टूबर।
राजधानी के कोतवाली, डीडी नगर और सिविल लाइंस थाने ने कल धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज किए । इनमें से दो सितंबर में और तीसरा मामला दो वर्ष पूर्व मे हुआ था । पुलिस ने पतासाजी शुरू कर दी है।

दीक्षित हाउस मालवीय रोड निवासी सागर दीक्षित(39) ने विकास सिंह, बिट्टू सिंह से आयरन स्क्रैप खरीदने का सौदा किया था । दोनों के बीच यह सौदा पिछले सप्ताह7-10 को हुआ था । इसके मुताबिक 24 टन हाई क्वालिटी के स्क्रैप सप्लाई करने 8 लाख रूपए एडवांस लिया। लेकिन विकास और बिट्टू ने डस्ट मिक्स घटिया आयरन स्क्रैप सप्लाई किया। इस धोखे पर सागर ने कल शाम कोतवाली में धारा420,34 के तहत मामला दर्ज कराया।

इधर राजभवन के पास  सतनाम भवन स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एग्जीक्यूटिव नितीष कृष्णन (33)  ने  बैंक के एकाउंट होल्डर अजय कुमार के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। इसके मुताबिक 15 सितंबर में मिस ट्रांजेक्शन के चलते बैक से 19,42,334लाख रूपए अजय के एकाउंट में ट्रांसफर हो गए । यह  रकम प्रतिमा वर्मा के एकाउंट में ट्रांसफर होना था । नितीष ने अजय से संपर्क यह वाक्या बताया तो अजय ने 14.70 लाख रूपए बैंक को वापस लिया ।लेकिन 5,12,334 रूपए वापस न कर धोखा किया। बैंक एक माह तक रकम  वापसी के लिए संपर्क करने के बाद भी अजय ने नहीं किया तो कल शाम सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । 

डीडी नगर पुलिस ने महादेव घाट रोड स्थित न्यू रायपुरा हॉस्पिटल के संचालक बताने वाले दिनेश गिरी गोस्वामी, प्रवीण रुस्तम राव और उर्वशी फुलझीले के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। कैलाशपुरी टिकरापारा निवासी मुकेश झा की रिपोर्ट के अनुसार 2-2 -21 को इन तीनों ने मुकेश से अपने अस्पताल परिसर में मेडिकल  स्टोर्स संचालित करने की अनुमति देने के नाम पर 23 लाख रूपए सुरक्षा निधि के बतौर लिए। लेकिन ढाई साल बाद भी अनुमति न देने पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।


अन्य पोस्ट