रायपुर
रायपुर, 13 अक्टूबर। शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसींवा के भौतिक शास्त्र विभाग के द्वारा Printed Circuit Board-Design (मुद्रित सर्किट बोर्ड-डिज़ाइन) विषय पर तीन दिवसीय Hands on Practice workshop (व्यावहारिक अभ्यास कार्यशाला) का आयोजन 12 से 14 अक्टूबर तक किया जा रहा है। यह प्रिंटेड सर्किट बोर्ड सभी आधुनिक उपकरणो के रीढ़ की हड्डी की तरह होता है। प्रिंटेड सर्किट बोर्ड का उपयोग किसी सर्किट के विभिन्न घटकों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए किया जाता है।

भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. जी नाग भार्गवी ने उद्घाटन सत्र में कार्यशाला की रूपरेखा एवं इसकी उपयोगिता को बताया। डॉ भार्गवी ने बताया कि इलेक्ट्रानिक्स के कई components (अवयव) के बारे भी छात्र सैद्धान्तिक विषयों में पढ़ते हैं परंतु इस वर्कशाप के द्वारा छात्रों को इन सभी घटको को सर्किट में इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। इस कार्यशाला में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के 26 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। जिसके लिए प्रारंभिक स्तर पर परीक्षा आयोजित की गई।
वनस्पति शास्त्र विभाग के विभागध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा ने उद्घाटन सत्र में छात्रों एवं विभाग को इस कार्यशाला के आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में चारू वर्मा, दीक्षा साहू, रुचित सोनी, कन्हैया चक्रधारी, देवेन्द्र देवांगन एवं सभी छात्र उपस्थित थे।