रायपुर
14 को लोक गायिका आरू साहू का जसगीत कार्यक्रम
13-Oct-2023 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 13 अक्टूबर। जय छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन अभनपुर द्वारा नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर 14 अक्टूबर शनिवार को सुप्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू का क्रिकेट स्टेडियम अभनपुर बस्ती में शाम 7 बजे कार्यक्रम रखा गया है।
जय छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन के अध्यक्ष राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 4 बजे भी रामधुनी मंडली कार्यक्रम रखा गया है, आरू साहू द्वारा माता की विभिन्न जसगीत, भजन आदि की प्रस्तुति दी जाएगी। जय छत्तीसगढ़ी युवा सेवा संगठन अभनपुर के लोग अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम पहुंचने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे