रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाताा
रायपुर, 12 अक्टूबर। प्रदेश में दो दिनों बाद शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरूवात हो रही है। शहर के देवी मंदिरों में पिछले बार की तुलना में इस बार माता की ज्योति कलश में मनोकामना ज्योति की संख्या बढ़ी है। शहर के पुरानी बस्ती स्थित प्रचीन माता देवालय महामाया देवी, कुशालपुर स्थित मां दंतेश्वरी, आकाशवाणी चौक मां काली कांकाली पारा के मां कंकाली मंदिरों में नवरात्री पर भक्तों में पूरी आस्था के साथ ज्योति कलाश के लिए मंदिरों में पहुंच कर माता से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने जोत जलाने पहुंच रहे है। इन मंदिरों में हर साल नवरात्री में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। जहां भक्त इन नव दिनों में शक्ति स्वरूपा माता के दर्शन कर उनकी आराधना करते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते है। इस बार नवरात्री पूरे नव दिनों का होगा।
महामाया मंदिर के पुजारी मनोज महाराज ने बताया कि इस बार नवरात्रि पर शुभ संयोग बन रहें हैं। रविवार से माता की नवरात्रि पर्व की शुरूआत हो रही है। इस बार पूरे नौव दिनों हा रहेगा। इस नवरात्रि माता शक्ति हाथी पर सवार होकर आ रही है। जो प्रदेश वासियों और भक्तों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रही है। सच्चेमन से जो भी मांगा जाए उनकी मनोकामना पूरी होती है।
मंदिर पुजारी ने बताया कि इस बार महामाया मंदिर में 11 हजार से अधिक ज्योति जलाए जाएंगे जिसमें से दुसरे राज्यों और विदेशों के भक्त भी हैं। अभी तक मंदिर में 5 हजार से अधिक भक्तों ने ज्योति प्रज्वलन के आए हैं। जो शेष दिनों में इसकी संख्या और अधिक हो जाएगी। मुदिरों में इसकी तौयारियां पूरी हो चुकी है। रविवार को सूर्योदय के साथ ही प्रतिपदा तिथि में शुभ मुहूर्त पर मंदिर प्रांगण में जोत जलाया जाएगा। जिसके बाद माता की आरती की जाएगी।
कुशालपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी संजय यादव ने बताया कि भक्त मंदिर आकर अपना आवेदन दे रहे है। भक्तों की आस्था को देखते हुए लग रहा है, कि इस बार आकड़े बढ़ सकते हैं अभी तक जोत के एक हजार आवेदन आ चुके है। रविवार को शुभमुहूर्त पर पूजन कर ज्योति प्रज्वलन किया जाएगा। मां दंतेश्वरी को गा्रम देवी के रूप में भी पूजन किया जाता है। जहां पर वे नव दिनों में भक्त माता की सेवा, आराधना करते हैं। पुजारी ने बताया कि चैत्र नवरात्र में घरों में भी भक्त ज्योति कलश और घट स्थापना करते है जिसके लिए कल सूर्योदय के बाद से दिन भर का शुभमुहूर्त रहेगा।
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को यानी पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 तक है. ऐसे में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त इस साल 48 मिनट ही रहेगा.
घटस्थापना तिथि-रविवार 15 अक्टूबर 2023घटस्थापना मुहूर्त: प्रात: 06.30 मिनट से प्रात: 08. 47 मिनट तक। अभिजित मुहूर्त: सुबह 11.48 मिनट से दोपहर 12.36 मिनट तक
शारदीय नवरात्रि की तिथियां
15 अक्टूबर 2023 मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि। 16 अक्टूबर 2023 मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि । 17 अक्टूबर 2023 मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि। ा18 अक्टूबर 2023 मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि।19 अक्टूबर 2023 मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि। 20 अक्टूबर 2023 मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि । 21 अक्टूबर 2023 मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि 22 अक्टूबर 2023 मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी। 23 अक्टूबर 2023 महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण24 अक्टूबर 2023 मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)।