रायपुर

टिकट न मिलने से हरदिहा साहू समाज जताई नाराजगी
12-Oct-2023 7:36 PM
टिकट न मिलने से हरदिहा साहू समाज जताई नाराजगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अक्टूबर। भाजपा की दूसरी लिरूट जारी होने के बाद हरदिहा साहू समाज के प्रत्यासी को टिकट न दिए जाने से समाज ने भाजपा के प्रति आक्रोस जताया है।

प्रदेश के साहू समाज के संरक्षक सोमनाथ साहू ने बताया कि हरदिहा साहू समाज सीधा सरल सादगी पूर्ण समाज है। प्रदेश भर में  समाज के मतदाता 12 विधानसभाओं में बहुलता है जिसमें रायपुर दक्षिण, पश्चिम, उत्तर, रायपुर ग्रामिण, साजा, बालोद, धमतरी पाटन मंदिर हसौद, धरसींवा, इन विधानसभाओं में हरदिहा साहू समाज कि बहुलता है। तथा इन विधानसभाओं में समाज के मतदाता चुनाव में मतदान करते रहे है। हरदिहा साहू समाज के बहुलता होने के बाद भी भाजपा के जारी किए गए सूची में एक भी टिकट नही दीया गया।  जब कि साहू समाज ने भाजपा से  3 विधानसभाओं में टिकट की मांग किया था।  रायपुर ग्रामिण बालोद धमतरी में मांग किया गया था। किन्तु एक भी टिकट नहीं देने के कारण समाज के व्यक्तिओं में आक्रोस में हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी से 2 विधानसभाओ में टिकट मांग की है। अगर कांग्रेस पार्टी टिकट देता है तो समाज का  पूरा सहयोग सहयोग दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट