रायपुर

रविशंकर से भाजपा के साथ प्रचार अभियान शुरूआत
12-Oct-2023 5:06 PM
रविशंकर से भाजपा के साथ प्रचार अभियान शुरूआत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अक्टूबर।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, पटना के सांसद रविशंकर  प्रसाद आज शाम रायपुर आ रहे हैं। वे कल यहां रायपुर जिले की बैठक लेने के साथ तीन विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। रविशंकर, बिहार मूल के मतदाता बहुल ग्रामीण विस क्षेत्रों में जाएंगे । इनमें धरसींवा,आरंग और अभनपुर शामिल हैं। प्रसाद एकात्म परिसर में जिले की बैठक भी लेंगे। उनका 14 की रात दिल्ली वापसी है।

इस तरह से  प्रत्याशी चयन से निवृत होने के बाद भाजपा ने प्रचार भी शुरू कर दिया है। पूरे अभियान को नियंत्रित और संचालित करने ठाकरे परिसर में कंट्रोल रूम भी बना दिया है । कंट्रोल रूम के प्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने को सौंपी गयी है।,उपासने के सहयोगी के रूप में प्रदेश मंत्री रामु रोहरा व प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अवधेश जैन होंगे।
 


अन्य पोस्ट