रायपुर

कलिंगा यूनिवर्सिटी में मारपीट करने वाले दो और युवक गिरफ्तार
11-Oct-2023 2:43 PM
कलिंगा यूनिवर्सिटी में मारपीट करने वाले दो और युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर।
कुछ दिवस पूर्व थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोटनी स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी के सामने कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को गाली गलौच करते हुए  मारपीट की थी। 
इसके वायरल वीडियो को आधार   पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की है । सोमवार को पुलिस ने  सचिन सिंग , आशीष सिंग पिता अमरपाल सिंग राजपूत उम्र 19 साल दोनों  निवासी सड्डू विधानसभा को पकड़ा था। इनसे हुई पूछताछ पर  आदित्य गुप्ता पिता कैलाश गुप्ता उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं. 14 श्रीजी कॉलोनी अभनपुर, एवं मानस रागरा पिता बलीराम रागरा उम्र 19 साल निवासी गनौद राखी रायपुर के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ-साथ उनके विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही किया गया है। 
प्रकरण में संलिप्त अन्य युवकों की पतासाजी की जा रही है।


अन्य पोस्ट