रायपुर
रायपुर, 11 अक्टुबर। सेजबहार इलाके में निर्माणाधीन मेरिज हॉल से 45 हजार रूपए के बिजली के वायर और मशीन की चोरी हो गई। अज्ञात चोर रात में मेरिज हॉल के मेन गेट का ताला तोडकर चोरी कर ले गया। नमन गुप्ता ने बताया कि वह नवापारा बिजली आफिस के पास गोलबाजार में रहता है। जो कि आस्था अस्पताल के पास सेजबहार में मेरिज भवन का निर्माण करवा रहा है। जहां पर भवन में बिजली का काम चल रहा है। कामगार रोज अपना काम करके वहां करते हैं। और साम को मजदुरों के जाने के बाद वहां ताला लगाकर चले जाते है। ऐसा ही मंगलवार को भी हुआ। जिसके बाद देर शाम को निर्माणाधीन मकान में कोई अज्ञात चोर गेट का ताला तोडक़र अंदर रखा बिजली का केबल और कटर मशीन को चोरी कर ले गया। इसकी जानकारी मिलने पर नमन गुप्ता ने वहां जाकर देखा तो मकान का दरवाजा खुला पड़ा था। और अंदर रखा वायर केबर और कटर मशीन वहां नहीं था। वहंा काम करने वाले मजदुरों से पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिल पाया। तब नमन ने निर्माणाधीन मकान में चोरी होने की रिपोर्ट सेजबहार थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज किया। आसपास के लोगों से पुछताछ कर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।