रायपुर

वन चेक पोस्ट में होने वाली जांच, जब्तियों की रिपोर्ट रोजाना भेजनी होगी
11-Oct-2023 2:40 PM
वन चेक पोस्ट में होने वाली जांच, जब्तियों की रिपोर्ट रोजाना भेजनी होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर।
पीसीसीएफ ने सभी डीएफओ से  वन विभाग के 36 चेक पोस्ट पर प्रलोभन सामग्री की जांच और जब्ती प्रतिवेदन रोजाना मुख्यालय भेजने कहा है ।

आगे की कार्रवाई के लिए एपीसीसीएफ  कौशलेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी ( व्यय ) नामांकित किया गया है । अब तक  साप्ताहिक प्रतिवेदन मांगा जा रहा था।  अब  प्रतिदिन 9 बजे सुबह से अगले दिन 9 बजे सुबह तक की जप्त / जांच के लिए रोकी गई सामग्री का प्रतिवेदन 10 बजे सुबह प्रतिदिन व्हॉटसेप ग्रुप में भेजना होगा। 

व्हॉटसेप ग्रुप का नाम  Dist. Forest Enforcenment officer  है इसमें राज्य के सभी क्षेत्रीय वनमंडलों के वनमंडलाधिकारियों एवं वन्यप्राणी संचालक कुल 35 अधिकारियों को शामिल किया गया है जो Dist. Nodal Forest Enforcenment Agency के तौर पर काम करेगें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ईएसएमएस एप का क्यूआर कोड एवं User Manual व्हॉटसेप ग्रुप पर प्रेषित कर दिया गया है। कृप्या सभी डाउनलोड करें एवं User Manual का अध्ययन करें इस एप का उपयोग तभी होगा जब कोई प्रलोभन सामग्री जप्त होगी अथवा उपयुक्त अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर जांच के लिये रोका जाएगा। यह ऐप केवल मोबाईल पर ही संचालित होगा, कम्प्यूटर  पर नहीं होगा ऐप में एक बार एंट्री करने के बाद डिलिट नहीं भी हो सकता है अत: इसका ध्यान रखें ।

जांच नाका पर संदिग्ध प्रलोभन सामग्री को जांच हेतु रोका जा सकता है, एवं उचित अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर सामग्री जप्त की जावेगी अभिलेख को प्रस्तुत करने के लिये समय मांगने पर समय दिया जावेगा एवं वांछित अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर सामग्री जप्त कर  पुलिस को आगे की कार्यवाही के लिए  सौंपा जाएगा।


अन्य पोस्ट