रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अक्टूबर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज मंदिर हसौद स्थित मदिरा विनिर्माण इकाई मेसर्स रायपुर बॉटलिंग कंपनी यूनिट बहनाकाडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 पूर्ण होने तक आवश्यक निर्देशों का कडाई से पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि समस्त मदिरा को स्कैन करने के उपरांत ही मदिरा की जी.पी.एस. लगे वाहनों में लोडिंग कराया जाए। साथ ही प्रभारी अधिकारी के थंब इम्प्रेशन के द्वारा बूम बैरियर से ही मदिरा की निकासी किया जाना सुनिश्चित किया जाये। यूनिट में लगे सभी सी.सी.टी.व्ही. कैमरे को चालू स्थिति में रखा जाकर और 15 दिन का बैकअप सुरक्षित रखा जाए। उक्त निरीक्षण के समय ए.डी.एम. गजेन्द्र ठाकुर, तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर भूरे ने बताया अकेले रायपुर जिले के 1869 मतदान केंद्र में से 934 में सीसीटीवी से मॉनिटरिंग होगी। जिले में 72 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 69 फ्लाइंग स्कार्ट की टीम होगी। जिले में 140 लोगों की एक टीम है, जो राजनीतिक दलों की खर्च का आकलन करेगी। सर्वेश्वर भूरे ने बताया, इस बार जितनी भी मतदान केंद्र में रेड कोस्टिंग होगा, वह केंद्र सीसीटीवी से लैस रहेगा। सात मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र 7 होंगे। जिले में पर्याप्त संख्या में ईटीवीएम उपलब्ध है। इस बार 69 स्टेरिक्स टीम बनेगी और घेरा बंदी करेंगे। नामांकन परिसर में फॉर्म लिए जायेंगे। सात विधानसभा के फोम करेंटर परिसर में लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया, मतदान दल और एमर्जेसी सर्विसेज को पोस्टर बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। इसकी नई व्यवस्था है। बुजुर्गों के लिए 80 प्लस वाले लोगों के लिए दो लोगों का पोलिंग दल बनेगा। वीडियो ग्राफर, सुरक्षा कर्मी के साथ शेड्यूल दिया जाएगा। 935 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी। सीओ ऑफिस में मॉनिटरिंग की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, 1869 बूथ हैं। 6 बूथ को हमने संवेदनशील माना है। 144 प्रभावशील रहेगी। सभा के लिए जिला प्रशासन की अनुमति आवश्यक रहेगी। 1800 लाइसेंस हथियार को जमा करने के निर्देश दिए हैं। कल से चार सरहद पर नाके प्रभावशील कर दिए हैं। चुनाव में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। गुंडे बदमाश की लिस्ट अपडेट किया गया है। नए लोग जो पिछले कई समय से अपराधी है, कई लोगों को जिला बदर भी किया जाएगा। स्थायी वारंटी को पकडक़र जेल भेजा जाएगा।