रायपुर

पुलिस की चेकिंग अभियान
10-Oct-2023 8:19 PM
पुलिस की चेकिंग अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव और आदर्श आचार सहिंता का पालन करने और शहर में कानून, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के नेतृत्व में पुलिस ने जिले के थाना इलाके में फिक्स चेकिंग पाईंट लगाकर वाहनों में अवैध शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में भी संदिग्ध व्यक्तियों की धर पकड़ और चेकिंग की जा रहीं है।

इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग  पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग,क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों को तैनात किया गया है। जो शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने पार्क चौक - चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की भी चेकिंग की जा रहीं है।


अन्य पोस्ट