रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अक्टूबर। मानसून की विदाई के बाद अब प्रदेश में ठंड का अहसास होने लगी है। अक्टूबर के अंत तक मौसम में ठंडक बढंने के आसार है। फिलहाल अभी दिन में तेज गर्मी और रात होने के बाद हल्की ठंड का पडऩे लगी है। इस माह दोहरे मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। अभी शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस माह के अंत में प्रदेश के उत्तरी इलाके में हल्की ठंड महसूस होने लगेगी मगर मध्य इलाके में इसका प्रभाव महसूस होने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। बारिश की गतिविधि समाप्त होने के बाद मौसम की शुष्कता की वजह से दिन का अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ता है। और तेज गर्मी का अहसास होता है। शहर में अभी उसी तरह की स्थिति बनी हुई है, दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रिकार्ड किया जा रहा है। तापमान अधिक होने की दोपहर की तेज धूप परेशानी का कारण बने लगी है। इससे बचाव के लिए लोगों को एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अक्टूबर का महीना इसी तरह की असहजता लिए रहता है। माह के अंतिम दिनों में थोड़ा बदलाव की संभावना बनती है।