रायपुर

दो दुकानों से नल टोटियां, एक्टिवा पार
09-Oct-2023 7:14 PM
दो दुकानों से नल टोटियां, एक्टिवा पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 अक्टूबर। टिकरापारा इलाके में दुकानों के ताले तोडक़र चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इन्होने दुकानों से नल एवं टोंटी चुराए थे। जो जब्त कर लिए गए । पुलिस ने  बाइक सीजी/04/एनबी/2446 को भी जब्त किया गया है।इसे आरोपियों ने कोतवाली क्षेत्र से चुराया था। इन सबकी कीमत एक लाख रूपए बताई गई है टिकरापारा पुलिस ने धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया है।

 हनुमान कुमावत की एच.पी. पेट्रोल पंप के बाजू देवपुरी पवित्रा ग्रेनाईट नामक दुकान है।चार  अक्तूबर को  रात 8 बजे  दुकान को बंद कर बाहर शटर में ताला लगाकर अपने घर चला गया। अगले दिन  सुबह करीबन 9  बजे अपने भाई के साथ दुकान गया तो देखा कि दुकान का शटर खुला हुआ था, शटर में लगा ताला कटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कांच का दरवाजा टुटा हुआ और  सामान बिखरा पड़ा था। प्रार्थी द्वारा दुकान के सामान को चेक करने पर पता चला कि दुकान के अंदर रखा हुआ 20 वरमोरा कंपनी के नल नहीं थे।  इससे पहले कमल विहार निवासी  अमित घोड़ासरा की धरम नगर में आदर्श सेल्स टाईल्स  दुकान है। 29 सितंबर  को रात्रि करीबन 9 बजे वह दुकान को बंद कर घर चला गया। 30 की सुबह 09.00 बजे दुकान आया तो  ताला टुटा हुआ था।दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था चेक करने पर  41 नग फेबल कंपनी के नल नहीं थे। कोई अज्ञात चोरी कर फरार हो गया था।इन मामलों की टिकरापारा पुलिस ने अलग अलग  धारा 457, 380 के  अपराध दर्ज किए। पुलिस ने घटना स्थल व  आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखने के साथ  मुखबीर लगाकर भी आरोपी की पतासाजी कर रही थी। चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान  सूचना पर राहुल यादव 22 साल निवासी मानिकपुरी अभनपुर हाल श्रीराम नगर चंगोराभाठा लक्ष्मीनारायण साहू उर्फ लक्ष्मी (21) साल निवासी ग्राम रोहासी बलौदा बाजार हाल पता करण नग डी.डी.नगर को  पकड़ कड़ाई से पूछताछ में  चोरी स्वीकारी।दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की नल एवं टोंटी, एक्टिवा सीजी/04/एनबी/2446 जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त किया। यह एक्टिवा  कोतवाली इलाके से चोरी करना बताया गया है।


अन्य पोस्ट