रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में 5 साल कांग्रेस की सरकार चलाकर भूमिहीन लोगों को पट्टा देने का वादा करने के बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार ने सर्वे पंजी में सर्वे करा कर पट्टा देने का निर्णय लिया था।बाद में ज्ञात हुआ कि 25 फीसदी लोगों का ही पट्टा में नाम है तथा 75त्न लोगों को अपात्र घोषित कर दिया गया है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी द्वारा रायपुर पश्चिम में पट्टा वितरण के लिए विधायक विकास उपाध्याय के निवास का घेराव कर प्रदर्शन किया गया था। जिला प्रशासन ने एक माह में पट्टा देने का वादा किया था? उसे पूरा न करने पर पुन: वादा के खिलाफ वादा खिलाफी आंदोलन रायपुर पश्चिम के उम्मीदवार नंदन सिंह के नेतृत्व में किया गया था। अंततोगत्वा अब आचार संहिता लगने के दो दिन पूर्व ऊंट के मुंह में जीरा के नीति के तहत पट्टा बांटने का निर्णय लिया गया और आज 9 सितंबर को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा करने तथा आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद बने हुए पत्ते को भी जिला प्रशासन द्वारा वापस लेकर पट्टा वितरण बंद कर दिया गया है। कुल मिलाकर भूमिहीन, आवासहीन,इन लोगों को पट्टा देने इच्छा शक्ति के अभाव में सफल नहीं हो पाया है। आम आदमी पार्टी एवं अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में भूमिहीन आवासहीन इन लोगों को पट्टा वितरण करने की गारंटी दी गई है।