रायपुर
6 साल की मासूम से नाबालिग ने रेप की कोशिश की
08-Oct-2023 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 अक्टूबर। राजधानी में एक 6 साल की मासूम से नाबालिग ने रेप की कोशिश की गई। मासूम ने अपने परिजनों को रोते हुए इस बात की जानकारी दी।इसके बाद थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मासूम से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला नाबालिग लडक़ा पीडि़ता के घर में ही रहने वाले किराएदार का बेटा है। नाबालिग रोते हुए घर लौटी तो परिजनों ने उसके इसकी वजह पूछी। तब मासूम ने किराएदार के नाबालिग बेटे द्वारा उसके साथ गंदा काम करने की बात बताई। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर उरला थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पाक्?सो के तहत मामला दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे