रायपुर

रजिस्ट्री पेपर्स को लेकर पति-पत्नी के बीच मारपीट
08-Oct-2023 7:31 PM
रजिस्ट्री पेपर्स को लेकर पति-पत्नी के बीच मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अक्टूबर। अलग - अलग मामलों को लेकर हुए विवाद में मारपीट,और जान लेने की धमकियों के मामले दर्ज किए गए ।  खम्हारडीह के सुभाष गैरेज के पास रहने वाले विजय श्रीवास (35) ने अपनी पत्नी ममता श्रीवास (32) से घर और ऑटो  रिक्शा के रजिस्ट्री पेपर मांगे।

ममता के नहीं देने पर विजय ने गाली गलौज कर मारपीट की। ममता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294,323 का अपराध दर्ज किया । इसी तरह से छोटा अशोक नगर निवासी अन्नू मानिक पुरी,और मंजू मानिकपुरी के बीच बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई। दोनो पक्षों की काउंटर शिकायत पर पुलिस ने बबला मानिकपुरी,अन्नू, चंद्रा, मनीष, कमल और मंजू पर धारा 294,323, 506,34 का अपराध दर्ज किया । तेलीबांधा इलाके के ग्रीन लाइट होटल के पास बीती शाम 7.30  बजे श्रेयांस राजपूत ने अमन दुबे से मारपीट की ।अमन की एक्टिवा के श्रेयांस की कार से टकराने को लेकर दोनों में गाली- गलौज, धक्का मुक्की और मारपीट हुई। अमन सी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 506,323,34 का मामला दर्ज किया गया । एक अन्य मामले में  नवलीन कौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई ।वल्लभ नगर निवासी नवनील ने आयुष अग्रवाल के साथ राम मंदिर वीआईपी रोड  घूमने गई थी। दोनों परिचित हैं। वहां आयुष ने विवाद कर नवनील से मारपीट की। रिपोर्ट की।


अन्य पोस्ट