रायपुर
रायपुर, 8 अक्टूबर। कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया कोआरडीनेटर राधिका खैरा ने कहा है कि प्रदेश में रमन सिंह सरकार में महिला असुरक्षित थी। हर दिन 3 बलात्कार की घटना होती थी, हर तीसरे दिन सामूहिक बलात्कार होता था। उस दौरान एनसीआरबी के अनुसार छत्तीसगढ़ 5वें नंबर पर था। झलियामारी आश्रम में 7-13 वर्ष के बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुये थे। जब हमारी सरकार आयी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की बागडोर संभाली, कांग्रेस सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को अधिक महत्व दिया। कड़े कानून, कड़े कार्यवाही किया। महिलाओं के खिलाफ जुर्म में 68 प्रतिशत की कमी आयी। छत्तीसगढ़ महिला अत्याचार में 5वें नंबर से 17वें नंबर पर है। इतने कड़े कानून बनाये है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो उनको सरकारी नौकरी नहीं दी जायेगी।
महिलाओं को सशक्त करने का भी काम किया। महिला स्वसहायता समूह का 19 करोड़ से अधिक का कर्ज माफ किया। गोधन न्याय योजना के साथ महिला समूहों को जोडऩे का काम किया।
छत्तीसगढ़ के बच्चे, युवा नये पीढ़ी, छत्तीसगढ़ महतारी का नाम यही रौशन करेंगे लेकिन सबसे बड़ा वार रमन सिंह ने 15 साल में छत्तीसगढ़ में बच्चों के भविष्य पर किया था। रमन सरकार के 15 साल के कुशासन मे 3000 स्कूलों को बंद करने का काम किया। 52000 शिक्षक पद थे जिसमें 12000 व्याख्याता पद खाली थे। मिड-डे मिल में बच्चों के खाने में घपला किया। फर्जी आंकड़े दिखाकर पैसा खा गये। बच्चों के खाना में स्केम किया। कई जगह पर बच्चों की मौत भी हो गयी।
जब पढ़ेगा छत्तीसगढ़ तभी बढ़ेगा छत्तीसगढ़। कांग्रेस की सरकार, भूपेश बघेल की सरकार ने बंद स्कूल को खोलने का काम किया। बस्तर में 400 से अधिक स्कूल वापिस खोलने का काम किया। इसके साथ ही नये स्कूल खोलने का काम किया। हिन्दी मीडियम 727 से अधिक स्वामी आत्मानंद स्कूल 727 खोले, अंग्रेजी की पढ़ाई मुफ्त कराते है। सशक्त बनेंगे सवाल पूछेंगे तभी तो आगे जायेंगे। तभी तो छत्तीसगढ़ महतारी का नाम रौशन होगा। रमन सिंह नहीं चाहते थे कि यहां के बच्चे पढ़े। उन्होंने शिक्षा का अधिकार छिना। कांग्रेस की सरकार ने शिक्षा का अधिकार दिया। 12 वीं कक्षा तक बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलती है। नर्सरी शिक्षा आंगनबाड़ी में शुरू किया।