रायपुर

​लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार
08-Oct-2023 4:55 PM
​लायंस क्लब ऑफ  कोरबा द्वारा दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार

रायपुर,  8 अक्टूबर। लायंस क्लब आफ कोरबा द्वारा सेवा सप्ताह के छठवें दिन दिव्य ज्योति विशेष स्कूल में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम  आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लांयस क्लब आफ कोरबा की अध्यक्षा लायन मीना सिंह सहित सभी सभी लायन साथियों का बच्चों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया, एवं गीत की शानदार प्रस्तुति दिया गया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन मीना सिंह ने किया, उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में बच्चों के इस कला की सराहना की एवं प्राचार्या रीता खेत्रपाल जी को उनके इस नेक कार्य के लिए बधाई दी, साथ ही मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से कक्षा 10वीं तक के सभी विजेता प्रतिभागियों को पारितोषक भेंटकर सम्मानित किया गया, एवं गीत की शानदार प्रस्तुति के लिए बच्चों को पुरस्कार दिया गया। 

साथ ही नेक कार्य में सहयोग के लिए उपस्थित सभी टीचर्स को भी मोमेंटों भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन कामायनी दुबे एवं लायन शहनाज शेख रहे। एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल द्वारा उनके पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने दिव्य ज्योति विशेष स्कूल को राशि रु. 11000 नकद भेंट स्वरुप दिया गया।

अंत में बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट देकर कार्यक्रम की समाप्ति किया गया। तत्पश्चात् लायंस चौक में आमजन को चाइल्ड हुड कैंसर के प्रति जागरूक करने पाम्पलेट वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट