रायपुर
रायपुर, 7 अक्टूबर। प्रदेश के इतिहास में पहली बार मसीही समाज चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। इसके लिए समाज के कुछ प्रमुख लोगों ने सर्व आदि दल के नाम से दल का आयोग में रेजिस्ट्रेशन भी करा लिया है और चुनाव चिन्ह के लिए आवेदन भी कर दिया है। शनिवार को पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की।
दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने एक प्रेस नोट में बताया कि चुनाव में 36 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। मसीही समाज की आबादी के अनुसार यह है स्थिति छत्तीसगढ़ में ईसाई जनसंख्या करीब 12 लाख है। 225 प्रोटेस्टेट को 1.25 और अपरिवर्तित ईसाइ (जिसने धर्मपरिवर्तन का मानक पर ईसाई विचार धारा अपना लिया है करीब 7 लाख है। समय-समय पर मोहन भागवत और भाजपा ने 15त्न होने का अनुमान लगाया है। सरगुजा क्षेत्र की 16 सीटों पर ईसाई समाज के वोटर 30,000 से 15,000 इलाकों की हर सीट पर 3,000 से 10000 ईसाई समाज के वोटर है। सर्व आदी दल बस्तर क्षेत्र में 12. सरगुजा क्षेत्र में 14 और मैदानी इलाकों की 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा मस्ती 10. सरगुजा के 6 तथा महासमुंद और कोरबा सीटों के प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके है।