रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर। महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई।
बैठक में सभी सदस्य और अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 21 प्रस्ताव पर चर्चा की गयी। एमआईसी ने राजातालाब स्थित अरमान नाला का कवर्ड नाला निर्माण कार्य के लिए 290.36 लाख रूपये की स्वीकृति दी। महात्मा गाँधी वार्ड में गंगानगर कुष्ठ बस्ती के जीर्णोद्धार कार्य करने 1 करोड़ 87लाख 21 हजार 146 रूपये की निविदा स्वीकृति दी गयी है। एमआईसी ने टिकरापारा स्वीपर कॉलोनी की रिक्त भूमि 5.8 एकड़ में पीएम आवास योजना के तहत 435 आवासों का तीन मंजिला परिसर निर्माण को स्वीकृति हेतु डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव भेजे जाने की स्वीकृति दी है.।निर्माण के बाद भाठागांव में व्यवस्थापित 214 परिवारों को टिकरापारा स्वीपर कॉलोनी में पुन: व्यवस्थापित किया जायेगा। एमआईसी ने निराश्रित पेंशन योजना के तहत 295 एवं परिवार सहायता योजना के तहत 61 नए प्रकरणों को स्वीकृति दी है।