रायपुर
दिल्ली का युवक 14 किलो गांजे के साथ स्टेशन से गिरफ्तार
07-Oct-2023 4:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर। गंज पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आज 14 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी नीरज कुमार जाटव को गिरफ्तार किया । वह रेलवे स्टेशन गेट नं. 2 के पास गांजा के साथ मिला । नीरज कुमार जाटव उम्र 29 साल मूलत: हर्ष विहार गली नं. 8 म.नं. 52 मंडोली जेल पीछे थाना हर्ष विहार दिल्ली निवासी है । उससे जब्त गांजे की कीमत लगभग 1.40 लाख रूपए है। पुलिस ने धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे