रायपुर

दिल्ली का युवक 14 किलो गांजे के साथ स्टेशन से गिरफ्तार
07-Oct-2023 4:07 PM
दिल्ली का युवक 14 किलो गांजे  के साथ स्टेशन से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर।
गंज पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आज 14 किलो गांजा के साथ  अंतर्राज्यीय आरोपी नीरज कुमार जाटव  को गिरफ्तार किया । वह रेलवे स्टेशन गेट नं. 2 के  पास गांजा के साथ मिला ।  नीरज कुमार जाटव   उम्र 29 साल  मूलत:  हर्ष विहार गली नं. 8 म.नं. 52 मंडोली जेल पीछे थाना हर्ष विहार दिल्ली निवासी है । उससे जब्त गांजे की कीमत लगभग 1.40 लाख रूपए है। पुलिस ने  धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट