रायपुर
रायपुर/ दिल्ली, 6 अक्टूबर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली में इन पांचों राज्?यों में चुनाव कराने वाले 900 अफसरों जो पर्यवेक्षक बनाए गए हैं उनकी रैप अप बैठक चल रही है। इसके बाद आज शाम या कल दोपहर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार प्रेसवार्ता लेकर इसकी घोषणा कर सकते हैं। सामान्यत दिल्ली में केंद्रीय दफ्तर शनि,रविवार को बंद रहते हैं। ऐसे में कल टलने पर सीधे सोमवार को घोषणा तय माना जा रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर-दिसंबर में चुनाव होना है। इसकी तैयारी को लेकर आयोग की बैठक चल रही है। इस बैठक में चुनावी ऑब्जर्वर के साथ ही जनरल ऑब्जर्वर, एक्सपेंडिचर और सिक्योरिटी ऑब्जर्वर मौजूद हैं। आयोग के सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हो सकता है। पिछली बार 2018 में तीन चरण में कराए गए थे। दोनों चरणों का मतदान नवंबर में पूरा हो जाएगा। चुनाव मतगणना और चुनाव परिणामों की घोषणा दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है।