रायपुर

आर्टिस्टिक वाईब्ज फाउण्डेशन का वृद्ध निवास के लिए एक ईंट अभियान
06-Oct-2023 4:13 PM
आर्टिस्टिक वाईब्ज फाउण्डेशन का वृद्ध निवास के लिए एक ईंट अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अक्टूबर।
आर्टिस्टिक वाईब्ज फाउण्डेशन का पिछले आठ वर्षो से निराश्रित व बीमार बुजुर्गों, मुक पशुओं व अनाथ बच्चों के लिए कार्य कर रही है। संस्था ने वर्तमान में दावड़ा कॉलोनी, रायपुर में किराए के भवन में मनोहर जीवन कल्याण वृद्ध निवास संचालित कर रही है। आश्रम का संचालन कर रही तृप्ति लुनिया बताया कि वर्तमान में यहां दस से अधिक वृद्धजन यहां रह रहते है।  भविष्य में संस्था अधिक क्षमता वाले वृद्ध निवास की योजना के तहत गांव सोनपैरी में नया वृद्ध निवास बनाना प्रस्तावित है। करीब 100 निराश्रित वृद्धों के लिए यहां स्थान रहेगा।

उन्होंने बताया कि अध्ययन के लिए पुस्तकालय, चिकित्सा कक्ष, मनोरंजन हेतु हॉल, खुला लॉन आदि भी बनाया जाना प्रस्तावित है।  इसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो इस संस्था ने एक ईंट अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत कोई भी सेवाभावी जन अपनी इच्छानुसार एक ईंट से लेकर किसी भी संख्या तक अपनी ओर से सहयोग कर सकते हैं। अधिकाधिक लोगों की भावना वृद्ध निवास से संलग्न हो इस उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को जीना इसी का नाम है कार्यक्रम कराया जाता है जिसमें रायपुर के विभिन्न वृद्धाश्रमों के बुजुर्गों के लिए आकर्षक व मनोरंजक गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि होते हैं। 

इस के साथ कोरोना काल में शुरू से ही बेजुबान पशुओं को रोटी खिलाने का कार्य शुरू किया गया था जो अब तक अनवरत जारी है। रोटी खिलाने के लिए संस्था के पास खुद की एक ई-रिक्सा भी हे जिसमें प्रतिदिन रोटी बनाकर बेजुबान पशुओं को घुम-घूमकर खिलाई जाती हैं।
 


अन्य पोस्ट