रायपुर

आचार संहिता से पहले मंत्रालय में तेज हुआ कामकाज, तबादले भी हो रहे
06-Oct-2023 3:45 PM
आचार संहिता से पहले मंत्रालय में तेज हुआ कामकाज, तबादले भी हो रहे

रायपुर, 6 अक्टूबर। रविवार या सोमवार तक छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश राजस्थान में चुनाव आचार संहिता लगने की सम्भावनाओं के बीच मंत्रालय, संचालनालय से कलेक्टोरेट तक  सरकारी कामकाज के लिए  आज का दिन मात्र है। सभी विभागों में आदेश जारी होने लगे हैं। वहीं आचार संहिता लगने तक जिम्मेदार अफसर कर्मियों को अवकाश लेने से मना कर दिया गया है। विभाग इस समय बीते एक वर्ष के दौरान सीएम की घोषणाओं का पालन प्रतिवेदन बना रहे हैं। यह सीएम सचिवालय ने मांगा है । वहीं उन नस्तिय़ों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जिन्हें मंत्री ,सचिवों ने पहले चर्चा करें की टीप लिख छोड़ी थी। साथ ही कोर्ट केस संबंधी जवाब दावे भी बनाए जा रहे हैं। वहीं कुछ विभागों में तो अंतिम दौर के तबादले भी होने लगे हैं। कल ही फूड इंस्पेक्टर, डीएसपी और आईएफएस की सूचियाँ जारी की गईं। आज भी देर शाम तक कुछ और विभागों में हो सकते हैं।
 


अन्य पोस्ट