रायपुर

कांग्रेस-भाजपा ने छल किया, सफाई कर्मियों को केजरीवाल की गारंटी
06-Oct-2023 3:45 PM
कांग्रेस-भाजपा ने छल किया, सफाई कर्मियों को केजरीवाल की गारंटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अक्टूबर।
छत्तीसगढ़  में लगभग 47 हजार स्कूल सफाई कर्मचारी जिनको अंशकालिक से पूर्णकालिक करने का वादा भाजपा कांग्रेस दोनों सरकार ने किया था। आज तक उनका पूर्णकालिक नहीं हुआ। 2200 रू  मानदेय मिलता है। उन्होंने  2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन रायपुर तूता धरना स्थल पहुंचकर संकल्प लेकर शपथ लेने   निर्णय लिया था कि भाजपा व कांग्रेस ने छल किया है। अब श्री अरविंद केजरीवाल जी के गारंटी को आत्मसात करते हुए भाजपा और कांग्रेस को छोडक़र आम आदमी पार्टी को वोट देकर विजयी बनाएंगे।

आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि विगत 5 वर्षों में अनेक बार आंदोलन करने,धरना देने, चक्का जाम करने के बाद पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दो-तीन बार मंत्रालय ले जाकर मंत्रालय के अधिकारियों से चर्चा कराया। प्रतिनिधि मंडल में जो 10-12 प्रतिनिधियों का नाम दिया गया था हर बार चर्चा के बाद मंत्रालय से निकलने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। इसलिए कर्मचारियों ने संकल्प लिया है कि अब प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस को धोखा देने जेल भेजने के कारण उन्हें मतदान करने के बदले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए 10 गारंटी में 9 वे गारंटी पर विश्वास व भरोसा  इस निर्णय में विभिन्न जिलों के पदाधिकारी प्रदेश पलांगे, कुलेश्वर धृतलहरे, भीम पटेल, संतोष नवरंग, शिवचरण साहू, श्याम रतन सागर, छाया साहू आदि शामिल थे।

 


अन्य पोस्ट