रायपुर

आरंग में खुशवंत, तखतपुर में धर्मजीत का विरोध
05-Oct-2023 6:49 PM
आरंग में खुशवंत, तखतपुर में धर्मजीत का विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर। भाजपा के प्रत्याशियों की  संभावित सूची  जारी होने के बाद से न केवल उनका विरोध तेज हो गया है बल्कि उसे बदलने  प्रदेश कार्यालय तक लोग दूरदराज से आने लगे हैं। दो दिन पहले साजा से संभावित ईश्वर साहू के विरोध में कार्यकर्ताओं ने देर रात ठाकरे परिसर में नारे बुलंद किए थे। और आज आरंग से खुशवंत साहेब के विरोध में हजारों कार्यकर्ता भी नारेबाजी पर उतर आए हैं। उनसे चर्चा या आश्वस्त करने संगठन महामंत्री, प्रदेशाध्यक्ष जैसे कोई वरिष्ठ नेता उपलब्ध नहीं हैं। ये दोनों आज सुबह ही दिल्ली चले गए।  उधर तखतपुर में भी धर्मजीत सिंह  के विरोध में मोर्चे बंदी शुरू हो गई है ।

प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के नाम पत्र भेजकर लिख कर विरोध जताया है और स्पष्ट कहा कि स्थानीय स्तर पर किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दे दें वे पार्टी के लिए काम करने तैयार हैं लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति को लाकर यहां से प्रत्याशी बनाये जाने पर उनके लिए काम करना मुश्किल होगा। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए सर्वमान्य स्थानीय प्रत्याशी तखतपुर में उतारे जाने पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। यहां से पूर्व विधायक राजू क्षत्रीय, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष  हर्षिता पांडे  के भी नाम चल रहे हैं ।


अन्य पोस्ट