रायपुर
दया भवन के प्रथम तल में बनेगा डोम, हुआ भूमिपूजन
05-Oct-2023 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 अक्टूबर। दया भवन के प्रथम तल के टैरेस में नगर निगम के माध्यम से डोम निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के समय 25 लाख रुपए से स्वीकृत किया था। विधायक कुलदीप जुनेजा, तिलक पटेल, जीतू दोषी ,रामानुज पुरोहित, अध्यक्ष कीर्ति व्यास , प्रदीप जोशी एवं रमेश पंड्या की उपस्थिति में भूमि पूजन हुआ ।
डोम निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर जयेश किशोर पिथालिया ने डोम में लगने वाले सभी सिलिमग फेन अपने तरफ़ से देने की घोषणा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे