रायपुर
लावारिस हालत में छोड़ गए डेढ़ लाख की गोवा शराब जब्त
04-Oct-2023 3:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अक्टूबर। पुलिस ने लावारिस हालत में पड़े अंग्रेजी शराब को जप्त किया । नवी रायपुर के राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम खण्डवा में रोड किनारे लावारिस हालत में यह अवैध अंग्रेजी शराब मिली।
किसी अज्ञात ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को डंप कराया था । जब्त शराब 20 पेटी 960 पौवा गोवा ब्राण्ड की शराब है ।
इसकी कीमत 1. 50 लाख रूपए बताया गया । राखी पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे