रायपुर
रायपुर, 4 अक्टूबर। दशहरा सांस्कृतिक उत्सव एवं विकास समिति बी.टी.आई. मैदान शंकर नगर में 13 से 26 अक्टूबर तक दुर्गा उत्सव, डांडिया व दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान दुर्गा उत्सव एवं गरबा में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। दशहरे के दिन भव्य रामलीला का मंचन भी अग्रगामी नाट्य संस्था रायपुर द्वारा किया जायेगा।
दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष राकेश धोतरे एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद लुनावत ने बताया कि दशहरे के दिन आतिशबाजी के साथ भव्य रावण वध किया जायेगा ।गरबा प्रशिक्षण शिविर 5 अक्टूबर से संदीप भवन शंकर नगर रायपुर में प्रारंभ हो रहा है। गरबा में अपना नाम संयोजक श्रीमती शिल्पा लुनावत एवं श्रीमती शिल्पा धोतरे से संपर्क कर 98271 19005 एवं 98261 84031 में लिखवा सकते है। 15 अक्टूबर को दुर्गाजी की घट स्थापना विधि विधान द्वारा की जायेगी।प्रतिदिन गरबा में पुरस्कार भी दिए जाएंगे इसमें बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेसेस एवं बेस्ट परफॉमेन्स को पुरस्कृत किया जाएगा।