रायपुर

यूथ वेटलिफ्टिंग रायपुर के लडक़े-लड़कियां फिर चैंपियन
03-Oct-2023 4:56 PM
यूथ वेटलिफ्टिंग रायपुर के लडक़े-लड़कियां फिर चैंपियन

रायपुर, 3 अक्टूबर।  राज्य स्तरीय यूथ वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रायपुर की बालिका टीम ने 21वर्षों में पहली बार और  वहीं बालक वर्ग में लगातार 9वीं बार टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।  इनमें रायपुर जिला के देवव्रत शर्मा ने  बालक वर्ग में बेस्ट लिफ्टर ऑफ़ छत्तीसगढ़ रहे।

चैंपियनशिप का आयोजन 30 सितंबर से 1अक्टूबर  तक पचपेड़ी नाका, साहू भवन में गया। इस प्रतियोगिता में रायपुर जिले से कुल 25 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया था। 
बालिका वर्ग: लुकेश्वरी साहू-स्वर्ण पदक, महिमा करहातकर-रजत पदक, विधि साहू- रजत पदक, प्राजंलि तिवारी-रजत पदक, मेघा पाल-रजत पदक, अनामिका साहू-कांस्य पदक, प्रीतू साहू-कांस्य पदक। 

बालक वर्ग: तुषार साहू-स्वर्ण पदक,  प्रियांशु बिसवास-स्वर्ण पदक, देवव्रत शर्मा-स्वर्ण पदक, शुभम निराला-स्वर्ण पदक, चिरंजीव भारती-रजत पदक, सचिन सिंह-रजत पदक, आदित्य साहू-रजत पदक, हनी वर्मा-कांस्य पदक, हर्ष मारकंडे-कांस्य पदक, हरीश मारकंडे कांस्य पदक। 
 


अन्य पोस्ट