रायपुर
मां मुझे टैगोर बना दे...
03-Oct-2023 4:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 अक्टूबर। भारतीय जन नाट्य संस्था इप्टा छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा रायपुर, बिलासपुर, भिलाई के शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार से एक नाटक का प्रस्तुतिकरण अभियान शुरू हुआ है। जम्मू के कलाकार लक्की गुप्ता के एकल अभिनय वाले नाटक मां मुझे टैगोर बना दे का मंचन बच्चों, और शिक्षकों के बीच हो रहा होगा। राजधानी में बीएड कॉलेज, जेएन पाण्डेय स्कूल, डेफोडिल स्कूल में मंचन हुआ। कल सावित्री बाई फूले स्कूल, निवेदिता स्कूल, और शहीद स्मारक स्कूल में मंचन होगा। 5 अक्टूबर को विप्र कॉलेज, रविवि, और आरडी तिवारी स्कूल में नाटक प्रस्तुत होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे