रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अक्टूबर। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राजधानी के भनपुरी क्षेत्र में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का भूमिपूजन किया । समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा विभाग के भारसाधक मंत्री के तौर पर जो अवसर मिला है उसमें वे ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति को प्राथमिकता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में जिस भी क्षेत्र में विकास हो रहा है उसमें बिजली की भूमिका प्रमुख है।
क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की उपकेन्द्र की मांग थी इस उपकेन्द्र के बन जाने से क्षेत्र के 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध तथा गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।
शिलान्यास समारोह में जिला केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, निगम में एमआईसी सदस्य नागेश्वर राव, यति यतनलाल वार्ड की पार्षद श्रीमती टेशु नंदकिशोर साहू , पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी मनोज खरे, ईडी जे एस नेताम, एसीई ए एन दुबे, एसई द्वय आर के बंछोर, मनोज वर्मा, रायपुर उत्तर संभाग के ईई अमित कुमार समेत पॉवर कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।