रायपुर

चोरी के मोबाइल सस्ते में बेचने की तैयारी में खड़ा चोर गिरफ्तार, 8 फोन जब्त
03-Oct-2023 4:23 PM
चोरी के मोबाइल सस्ते में  बेचने की तैयारी में खड़ा चोर गिरफ्तार, 8 फोन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अक्टूबर।
 शहर में घूम-घूम कर मोबाईल फोन चोरी करने वाले चोर  नरेन्द्र सागर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 8  फोन बरामद किए गए हैं । इनकी कीमत  1.50 लाख रूपए है।

गंज पुलिस को सूचना मिली थी कि  तेलघानी नाका स्थित राजपूताना होटल के पास एक व्यक्ति अपने पास रखे  मोबाईल फोन सस्ते दामों में बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम वहां पहुंच कर मुखबीर के  बताये हुलिये के व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेन्द्र सागर उम्र 22 साल निवासी नेहरूनगर निवासी कोतवाली रायपुर बताया।  उसकी तलाशी में विभिन्न  ब्रांड के 8  मोबाईल फोन मिले। वह उनकेे बिल आदि प्रस्तुत न कर गुमराह करने का प्रयास किया । कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने शहर में  अलग-अलग क्षेत्रों में घूम-घूम कर मोबाईल फोन चोरी करना बताया । उसे गिरफ्तार और फोन बरामद कर धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि. का अपराध  दर्ज  किया गया।
 


अन्य पोस्ट