रायपुर

आठ किलो गांजे के साथ शहडोल, जबलपुर के तीन गिरफ्तार
02-Oct-2023 3:54 PM
आठ किलो गांजे के साथ शहडोल, जबलपुर के तीन गिरफ्तार

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अक्टूबर।   राजधानी के कोतवाली इलाके से 5 किलोग्राम गांजे के साथ मध्यप्रदेश के 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए।

 मुखबीर ने सूचना दी थी कि नेहरू नगर स्थित चांदनी चौक पास 2 व्यक्ति अपने पास  रखा गांजा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहेे है।  मुखबीर के बताये हुलिए के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम भोले विश्वकर्मा एवं पप्पू विश्वकर्मा निवासी

बरतरा थाना खैरता जिला शहडोल मध्यप्रदेश का होना बताया।  उनके पास रखे बैग की तलाशी में गांजा मिला। जो 5 किलो वजन और  कीमत 50,000/- रूपये जप्त कर  धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया ।

उधर कल टिकरापारा पुलिस ने  भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड पास एक महिला को  चिन्हांकित कर पकड़ा । पूछताछ में महिला ने अपना नाम हेमलता चक्रवर्ती निवासी बड़ी खेलमई थाना हनुमान जिला जबलपुर बताया।  उसके पास रखे  बैग में  3.450  किलो ग गांजा कीमत  30,450/- रूपये जप्त कर  धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।


अन्य पोस्ट