रायपुर

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन
01-Oct-2023 7:24 PM
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अक्टूबर। विधायक कुलदीप जुनेजा ने  पंडरी स्थित जिला अस्पताल में 2.85करोड़ के सीटी स्कैन मशीन  शुभारंभ किया यह मशीन आज के आधुनिक तकनीकों से पूर्ण है जिसका लाभ अब क्षेत्र की जनता को निशुल्क मिलेगा साथ ही मेकाहारा में  घंटो लाइन लगाकर मरीजों को इंतजार करना पड़ता था उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

श्री जुनेजा ने अस्पताल के डॉक्टरों एवम  स्टाफ को बधाई दी।  इस अवसर पर एम आई सी सदस्य आकाश तिवारी,पार्षद प्रमोद साहू , डॉ.एस के भंडारी सिविल सर्जन, डॉ.आशुतोष गुप्ता, अजय पाठक, नर्स प्रमुख सरोजबाला खोरबे , डॉ अनुरिता सिंह, डॉ.वाकडे,निर्मला यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट